आगरा, फरवरी 3 -- पटियाली में नरदौली रोड पर स्थित दो उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दर से अधिक पर यूरिया बेचना महंगा पड़ा है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों की शिकायत पर दोनों उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने पटियाली कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत वर्ष 25 दिसंबर को वह टीम के साथ उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान व गोदामों का निरीक्षण करने के लिए गए थे। पटियाली के नरदौली रोड पर किसान यूरिया उर्वरक खरीदकर ले जाते हुए मिले। जानकारी करने पर पता चला कि उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा निर्धारित दर 266 रुपए 50 पैसे से अधिक पर यूरिया की बोरी बेची गई। पटियाली के नगला अफदाल के रहने वाले किसान ने बताया कि उसने नरदौली रोड पर स्थित मै. सचिन ट्रेडर्स के यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.