भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज रोड में रहने वाली महिला अराधना कुमारी ने शेयर में निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न का लोभ देकर 12.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। उन्होंने दिल्ली स्थित ओसियन ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विवेक दाहिया पर आरोप लगाकर केस किया है। उनका कहना है कि फॉरेक्स ट्रेडिंग बिजनेस के नाम पर उनसे पैसे लिए गए थे। 2.50 लाख रुपये नगद जबकि 10 लाख रुपये खाते से ट्रांसफर किए जाने की बात उन्होंने कही है। बाद में आरोपी कहने लगा कि पैसे लगाए पर लाभ नहीं हो रहा। बाद में आरोपी ने महिला का कॉल भी उठाना बंद कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...