हरदोई, मई 2 -- पाली। ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 12 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नोएडा, लखीमपुर खीरी के कंपनी के कथित संचालकों समेत कई पर एफआईआर दर्ज की है। कस्बा निवासी अभिषेक बाजपेई ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कंपनी के सीएमडी पुष्पेंद्र मौर्या, सत्यप्रकाश मौर्या, नीलम रानी निवासी सेक्टर-63 नोएडा, जयप्रकाश मौर्या निवासी लखीमपुर खीरी और समीर राहणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एबीएमपीएल कंपनी का प्रचार किया। आरोप है कि कंपनी में निवेश करने पर हर माह 10 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच देकर लोगों को फंसाया। अभिषेक के अनुसार उन्होंने शुरुआत में 10 हजार रुपये निवेश किए जो बाद में बढ़ाकर करीब 1.40 लाख रुपये कर दिए। शुरुआती समय में कुछ रिटर्न मिलने से उनका भरोसा बढ़ा।...