नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- जब भी हम किसी लंबे रोड ट्रिप की प्लानिंग करते हैं तो सबसे बड़ी सिरदर्दी सामान को एडजस्ट करने की होती है। अक्सर डिग्गी यानी 'बूट स्पेस' कम पड़ जाता है। इसकी वजह से मजबूरी में हमें कुछ जरूरी सामान घर पर ही छोड़ना पड़ता है। लेकिन भारतीय मार्केट में अब ऐसी SUV आ चुकी हैं जिनमें सामान रखने के लिए खूब स्पेस हैं। एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर मैंने खुद इन कारों को परखा है। इसके बाद मैंने खुद ये 5 एसयूवी चुनें हैं जिनमें से मैं खुद किसी एक को खरीद सकता हूं। आइए जानते हैं इन पांचों एसयूवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।Honda Elevate होंडा की यह मिड-साइज SUV अपने सेगमेंट में स्पेस के मामले में सबसे शानदार ऑप्शन में से एक है। एलिवेट में आपको 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसे 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग सीटों के जरिए और भी बढ़ाय...