नोएडा, अप्रैल 29 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। जिला शुल्क नियामक समिति द्वारा 45 स्कूलों को ज्यादा फीस लेने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब एक सप्ताह में देना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में अवगत कराया गया कि यदि स्कूल वर्तमान सत्र में 7.23 प्रतिशत से अधिक की शुल्क वृद्धि करते हैं तो समिति को मेल आदि से शिकायत दर्ज करा सकते है। विभाग के पास जिले के विभिन्न स्कूलों की 45 शिकायतें प्राप्त हुई। इन पर कार्रवाई के लिए समिति की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- नामांकन संबंधी सूचना नहीं देने पर निजी विद्यालयों पर कसेगा शिकांजा स्कूल के जवाब आने के बाद उसे बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...