जामताड़ा, मार्च 22 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव में मिहिजाम नगर परिषद और जामताड़ा नगर पंचायत के अभ्यर्थियों ने अंतिम बार अपना चुनावी खर्च का ब्यौरा व्यय कोषांग के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। इस बार सामने आए आंकड़ों ने दिलचस्प तस्वीर पेश की है। कई अधिक खर्च करने वाले उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। जबकि अपेक्षाकृत कम खर्च करने वाले प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जामताड़ा नगर पंचायत में चमेली देवी ने सबसे अधिक 2,96,921 रुपये खर्च किए, इसके बावजूद उन्हें हार मिली। वहीं मिहिजाम नगर परिषद में प्रीति देवी ने 1,86,165 रुपये खर्च कर सबसे अधिक खर्च करने वालों में जगह बनाई, लेकिन जीत उनसे भी दूर रही। यह साफ संकेत है कि अधिक खर्च अब जीत की गारंटी नहीं रहा। जामताड़ा से विजेता आशा गुप्ता ने 2,39,487 रुपये खर्च किए, जो खर्च के मामले में दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.