अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कोहरे की चादर में बस का सफर तभी करें जब ज्यादा जरूरी हो। कोहरे में अक्सर हादसों की संख्या बढ़ जाती है। दृश्यता शून्य होने पर वाहन को चलाना भी बेहद मुश्किल होता है। कोहरे की समस्या को लेकर परिवहन निगम ने चालकों-परिचालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आरएम सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि अलीगढ़ से 367 बसों का संचालन किया जा रहा है। कोहरे में बस चलाने को लेकर चालक-परिचालकों की काउंसलिंग की गई है। उनको बताया गया है कि कोहरे में बस धीमी गति से चलाएं। सड़क की सफेद पट्टी के सहारे ही आगे बढ़े। गति इतनी रखें कि आगे चल रहा वाहन आसानी से दिखाई दे और समय पर ब्रेक लगाया जा सके। ज्यादा कोहरा होने पर बस को नजदीकी बस स्टैंड पर खड़ा करें। रास्ता दिखने पर ही आगे बढ़ें। कोहरे में किसी तरह का खतरा न लें। बस में कम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.