ओम प्रकाश सती, जुलाई 8 -- हिमालयी क्षेत्रों में भालुओं का बदलता व्यवहार नई मुसीबत बन गया है। उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों में बीते साल शीत निद्रा में न जाकर भालुओं ने इंसानों पर हमलों का नया रिकॉर्ड बनाया। इसकी मुख्य वजह उनके भोजन में शामिल फल हैं। रिसर्च के अनुसार, भालू के पारंपरिक भोजन बांज, काफल, हिंसालू आदि में कमी आई है। अब वे जंगलों से निकलकर बागवानी क्षेत्रों और खेतों की ओर बढ़ रहे हैं। दरअसल, हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन की वजह से जंगलों में कंदमूल और शिकार में कमी आई है। इस कारण भालू आबादी वाले इलाकों में जाकर सेब, खुबानी, पपीता, अमरूद खा रहे हैं। अत्यधिक ऊर्जा देने वाले इन फलों से भालुओं की शीतनिंद्रा का क्रम गड़बड़ाया है और वह अब पूरे साल न सोकर मानव बस्तियों में उत्पात मचा रहे हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्र...