जौनपुर, जनवरी 29 -- जौनपुर, संवाददाता कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी अधिकारियों ने अपने कार्य क्षेत्र में हुए अनुभव के बारे में चर्चा की। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने किसानों को भरोसा दिलाया की सरकार कोई भी उर्वरक बिना जांच पड़ताल के उपलब्ध नहीं कराती है। किसान सही ढंग से इसका प्रयोग करके अच्छा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.आरके सिंह ने बताया कि बिना अनुभव के नैनो यूरिया प्लस या नैनो डीएपी के बारे में विचार नहीं दिया जा सकता। सही तरीके से अगर नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाए और पत्तियों के ऊपर नैनो यूरिया का नियमानुसार छिड़काव किया जाए तो बेहतरीन परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.