धनबाद, अप्रैल 7 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक विवाहित महिला के साथ जबरन ज्यादती के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मंगल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार को पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक ने उसे रास्ते में रोककर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया और विरोध किया, तो आरोपी ने उसके दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार, आरोपी पहले भी आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है, लेकिन लोकलाज के डर से वह चुप रही थी। इसी चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी का मनोबल बढ़ गया और उसने इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने की क...