अमरोहा, फरवरी 27 -- मंडी धनौरा। राष्ट्रीय प्रजापति समाज ने डिडौली क्षेत्र के गांव सलामतपुर निवासी हरिओम प्रजापति के हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मुसाराम थारू को सौंपा। तहसील कार्यालय पर पहुंचे वक्ताओं ने कहा कि बीते दिनों कांवड़ लेने जा रहे हरिओम प्रजापति की गांव के ही पूर्व प्रधान टिंकू व उसके भाई पिंकू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी व वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी अभी तक भी नहीं हो सकी है। इसके उलट पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इससे समाज में भारी रोष है। चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन शुरू कर सड़क जाम करेगा। इस दौरान होतिराम, कैलाश कुमार, नरेश कुमार, मयंक, डालचंद, कृपाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर समता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.