बिजनौर, मई 19 -- बिजनौर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति कुछ गलत टिप्पणी की गई थी। जिससे ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है। ज्ञापन में कहा कि ब्राह्मण समाज राजकुमार भाटी के कथित शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए उनसे समाज के सामने माफी मांगने की मांग करता है। ज्ञापन में कहा कि राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज ही नहीं जाट और गुर्जर जाति की महिलाओं के प्रति भी अनर्गल बयान देकर वैदिक सनातन धर्म का अपमान किया है। यह भी पढ़ें- राजकुमार भाटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ...