मुरादाबाद, जून 14 -- शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन देने जाने का कार्यक्रम बनाया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। जिला प्रमुख समेत शिवसेना के कई पदाधिकारियों को ज्ञापन देने जाने के लिए रवाना होते ही रोक लिया। जिस पर शिवसैनिकों ने नारेबाजी की। शिवसेना की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। वीरेंद्र अरोड़ा, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडेय, आकाश सिंह, जीतू प्रजापति, अरुण, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, तिलकराज शर्मा, मयंक सैनी, हर्ष सिंह, तेजपाल सैनी, विशाल सैनी, कैलाश, राजीव राठौर, सुरेश सैनी, अशोक सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...