बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मानक के विपरीत हो रहे मिट्टी व बालू खनन रोकने के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर मानक के विपरीत अवैध रूप से धड़ल्ले से बालू, मिट्टी का खनन हो रहा है। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पंकज सिंह, राजेश गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, ऋषभ तिवारी आदि ने खनन रोकने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...