पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। जंगल के रास्तों से रात्रि में आवाजाही करने पर लगाए गए नियमों के बाद आई आपत्तियों पर डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में असमंजस बना रहा जबकि वनाधिकारी अब तक के आए ज्ञापन और आपत्तियों के साथ ही बैठक में हुई चर्चा की रिपोर्ट बना कर मुख्यालय को भेजेंगे। उच्चधिकारियों के निर्देश पर निर्णय लिया जाएगा। पिछले दिनों जंगल के रास्तों से होकर रात्रि में गुजरने के दौरान कई रास्तों पर आवाजाही को लेकर पाबंदी के निर्देश जारी किए गए थे। इससे पीलीभीत माधोटांडा, पूरनपुर खटीमा और पीलीभीत पूरनपुर हाईवे पर आवाजाही के दौरान होने वाली परेशानियां लोगों ने बताई थीं। कई किसान संगठन और आम आदमी पार्टी ने मामले में ज्ञापन दिया था। सोमवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों, अधिवक्ताओं व अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.