पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्या विहार आवासीय विद्यालय स्थित रमेश चंद्र मिश्रा सभागार में आयोजित तीन दिवसीय "ज्ञान संगम 2026" के द्वितीय दिवस का आयोजन शनिवार को अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं साहित्यिक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। सब हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट (श्री) द्वारा आयोजित यह लिटरेरी एवं कल्चरल फेस्टिवल अपने दूसरे दिन भी साहित्य, कला और संस्कृति के विविध आयामों का सजीव मंच बना रहा। गौरतलब है कि इस महोत्सव का शुभारंभ 24 अप्रैल को दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्वानों के स्वागत के साथ हुआ था। द्वितीय दिवस पर भी आयोजन स्थल पर पुस्तक स्टॉल, कला प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यह भी पढ़ें- ज्ञान संगम : दूसरा दिन साहित्य, संवाद और सांस्कृतिक गतिविधियों से रहा सराबोर विद्यालय के कक्षा 8, 9, 11 ए...