मधेपुरा, मई 9 -- मधेपुरा। सदर प्रखंड के बेतौना गांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम में सप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग समारोह में अपना प्रवचन देते हुए शुभानंद स्वामी ने कहा कि ज्ञान व ध्यान से ही लोग मोक्ष प्राप्ति के हकदार है। उन्होंने कहा कि मानव शरीर बड़ी मुश्किल से मिलता है। अगर मानव शरीर का सदुपयोग नहीं करेंगे तो मानव जीवन बेकार हो जाएगा। शुभानंद स्वामी ने कहा कि आमलोगों को जीवन जीना का तरीका सीखना चाहिए। संसारी आदमी जंगल की तरह जीवन जीते है, जबकि साधु-संत सहित सदाचार जीवन जीने वाले लोग बगीचे की तरह योजनाबद्ध तरीके से जीवन जीते है। उन्होंने कहा कि लोगों को काम-क्रोध, लोभ, मद आदि से दूर होकर सदाचार व संयमित जीवन जीना चाहिए। आचार्य डॉ. तेजनारायण यादव ने कहा कि परिवारिक जीवन में भी रहकर सदाचार, मर्यादा व पंच पाप से बचा जा सकता है। उन...