हरदोई, मई 25 -- अतरौली। गोमती मठ पकरा कोरौंध स्थित शिव साधना गुरुकुल आश्रम में सोमवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ गोमती पूजन के साथ हुआ। गुरुकुल के कुलाधिपति शिवेन्द्र मिश्रा कात्यायन ने शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि शिक्षा समाज की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि ज्ञान-विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और हिन्दी शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। संस्कारों के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं रह जाता। वर्तमान समय में शिक्षा पर पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है, जबकि भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थी गणेश शुक्ला ने संस्कृत उद्बोधन से किया, जबकि समापन विद्यार्थी अंकुश दीक्षित ने अंग्रेजी उद्बोधन देकर किया। आ...