भभुआ, मार्च 27 -- चांद। ज्ञान विज्ञान समिति के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित मानव भारती हेरीटेज स्कूल परिसर में शुक्रवार को बैठक हुई। अध्यक्षता स्वागत समिति के अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय ने की। हुए ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव बिरजू प्रसाद ने बताया कि 25-26 अप्रैल को ज्ञान विज्ञान समिति का राज्य सम्मेलन मानव भारती स्कूल परिसर में होगा, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों और राज्यों से लगभग 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक विकास आदि मुद्दों पर चर्चा होगे। बैठक में रामप्यारे प्रसाद, राज नारायण प्रसाद, अभिमन्यु सिंह, रंगलाल बिन्द, गोविंद प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...