ज्ञान मंदिर स्कूल को मिला वाटर कूलर
रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, झारखंड प्रदेश की रामगढ़ शाखा की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए बाल विकास प्रकल्प के तहत स्थानीय ज्ञान मंदिर, परसोतिया विद्यालय में वाटर कूलर बुधवार, को भेंट किया गया। यह सराहनीय पहल समिति की सक्रिय सदस्य मधु अग्रवाल के विशेष प्रयासों से संभव हो सकी। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया, जिससे बच्चों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समिति की कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं। मौके पर रिद्धि जैन, मीनू मोदी, मधु अग्रवाल, अरुणा जैन, पुष्पा अग्रवाल और शारदा अग्रवाल शामिल थीं। समिति की रामगढ़ शाखा ने विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे भी इस तरह के सामाजिक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.