शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। नवरात्र के अवसर पर ज्ञान मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधि-विधान से आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर "प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी", "मैया मेरी शेरावाली" और "आए मां जगदंबे के नवरात्रि आए" जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा में कोमल, रिया, सृष्टि, अनुष्का, अमृता, रीना, अंशिका, अंजली और मीरा समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...