जहानाबाद, अप्रैल 22 -- नव नालंदा महाविहार से आई सर्वेक्षण टीम ने कई धार्मिक परिसरों का किया दौरा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। "ज्ञान भारतम मिशन" के तहत पांडुलिपियों के संग्रहण, संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के लिए नव नालंदा महाविहार नालंदा से जिले के लिए प्रतिनियुक्त सर्वेक्षण अधिकारियों ने यहां विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के परिसरों का मौके पर जाकर अवलोकन किया। सर्वे कार्य में संलग्न नारायण सिंह, सहायक प्राध्यापक, संस्कृत एवं निकिता आनंद, सहायक प्राध्यापक, हिंदी यहां पहुंचे हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने दल को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए हुलासगंज प्रखंड स्थित हुलासगंज मठ एवं आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हुलासगंज का भ्रमण कराया। यह भी पढ़ें- बिलारी के प्रदीप कुमार शर्मा बने पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए...