ज्ञान भारतम मिशन के तहत दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण
फरीदाबाद, जून 7 -- पलवल, धनंजय चौहान। संस्कृति मंत्रालय ने देश की प्राचीन हस्तलिखित धरोहरों के संरक्षण के लिए 'ज्ञान भारतम्' मिशन की शुरुआत की है। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि मिशन के तहत 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों, ताड़पत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों का सर्वेक्षण कर उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिक, संस्थान, पुस्तकालय, संग्रहालय और निजी संग्रहकर्ता इस अभियान में भाग लेकर अपनी पांडुलिपियों की जानकारी साझा कर सकते हैं। इन दस्तावेजों में भारत के इतिहास, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान का महत्वपूर्ण भंडार सुरक्षित है, जिसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है। सर्वेक्षण कार्य 15 जून तक जारी रहेगा, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से डिजिटलीकरण और संरक्षण का कार्य किया जाएगा। लोग 'ज्ञान भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.