दरभंगा, अप्रैल 10 -- दरभंगा। ज्ञान भारतम मिशन के तहत 75 वर्ष या उससे प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण किया जाएगा। ज्ञान भारतम पोर्टल या मोबाइल एप्प के माध्यम से पांडुलिपियों को अपलोड कर डिजिटलीकरण किया जाएगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्वेक्षण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण की कार्य योजना के संबंध में बैठक की गई। बैठक में मिशन के उद्देश्य एवं स्वरूप, कला एवं संस्कृति विभाग, पटना एवं भारत सरकार से निर्गत दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। डीएम ने जिले के सभी नागरिकों, शिक्षाविदों, पुस्तकालयों एवं संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने पास सुरक्षित 75 वर्ष या उससे अधिक की पांडुलिपियों की पहचान कर उन्हें ज्ञान भारती मिशन के अंतर्गत मोबाइल के माध्यम से अपलोड करें। उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। मानक संचाल...