मोतिहारी, मार्च 24 -- मोतिहारी। जीविका परियोजना पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में ज्ञान प्रबंधन व संचार विषय पर मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय के सभागार में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंम्भ जीविका जिला परियोजना प्रबंधक सौरभ कुमार, संचार प्रबंधक राकेश प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं प्रखंड संचार नोडल सहित जिला कार्यालय के अधिकारी शामिल हुए। जीविका डीपीएम सौरभ कुमार ने जीविका परियोजना में संचार के गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए जीविका के उपलब्धियों को बताया। जीविका के जिला संचार प्रबंधक राकेश प्रसाद ने संचार के विभिन्न अवयव व तकनीक को पीपीटी के माध्यम से साझा किया। ज्ञान प्रबंधन व संचार माध्यमों पर विस्तृत चर्चा की। मंच का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.