बलिया, अप्रैल 6 -- रेवती। स्थानीय गोपालजी महाविद्यालय में सोमवार को 'भारतीय ज्ञान प्रणाली-वर्तमान परिदृश्य एवं विकसित भारत के परिप्रेक्ष्य में भूमिका' विषयक दो दिवसीय गोष्ठी हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद के पूर्व कुलपति प्रो.सैयद ऐंनुल हसन ने प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव की उपस्थित में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विषय वस्तु को रेखांकित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली को जानने के लिए हमें पेड़ पर कौन सा फल लगा है पहचानने के साथ उसके जड़ को देखना चाहिए, जिसे हमने देखना बंद कर दिया है। ज्ञान प्रणाली को विकसित किए बिना विकसित भारत की परिकल्पना को साकार नहीं हो स...