वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। होली के रंग जब नारी के ललाट पर सज जाते हैं तो शक्ति की बिंदी बन जाते हैं। कुछ इसी भाव से विदुषी महिला मंडल ने गुरुवार की शाम होली मिलन समारोह को सजाया। कैंटोनमेंट स्थित सूर्या होटल में हुए 'नारी रंग महोत्सव' के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा में नारी की उपस्थिति को सशक्त तरीके से प्रदर्शित कराया गया।मंडल की सदस्यों ने महारानी लक्ष्मीबाई पर केंद्रित नाट्य मंचन से महोत्सव की शुरुआत की। लक्ष्मीबाई की भूमिका वाणी अग्रवाल ने निभाई। अन्य चरित्र वर्षा जैन, प्रियंका अग्रवाल, मेनका अग्रवाल, एकता अग्रवाल ने निभाए। पन्ना धाय के ममत्व पर केंद्रित प्रस्तुति मीना सिंह और गरिमा टकसाली ने की। दर्शकों की नम आंखें इस मंचन की सफलता सुनिश्चित करती दिखीं। महादेव के चिता भस्म के शृंगार पर आधारित गीत से मनीषा रानी, ...