मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर। एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में 'रोल एंड रिलेवेंस ऑफ भारतीय ज्ञान परंरा इन विशाल भारत' विषय पर दो दिवसीय सेमिनार शनिवार से शुरू होगा। इसकी जानकारी संस्था के कुलसचिव कुमार शरतेंदु शेखर ने दी। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय होंगे। कार्यक्रम में इलाहाबाद विवि के प्रो. एके मालवीय, काशी हिन्दू विवि के प्रो. आशीष श्रीवास्तव, बीएचयू के प्रो. राकेश रमन, नालंदा विवि के डॉ. राजेश्वर कुमार, जेएनयू के प्रो. रामनाथ झा और छत्तीसगढ़ बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा शामिल होंगी। कार्यक्रम के संरक्षक बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...