दरभंगा, जुलाई 20 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा ज्ञान परंपरा तथा नवाचार का मुख्य केंद्र बनेगा। आधुनिक तकनीक तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मॉडल विद्यालयों का दूरगामी असर दिखेगा। ये बातें उन्होंने रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन के शुभारंभ के मौके पर जिला हाई स्कूल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कही। उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया तथा शिलापट्ट का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के 19 सरस्वती विद्या निकेतन आने वाले समय में विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक-संपन्न शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का हुआ श...