अल्मोड़ा, मई 18 -- स्याल्दे। ब्लॉक के सीमान्त जीआईसी मालीखेत में ज्ञान पथ सेवा समिति बरंगल ने परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में क्षेत्र के कई विधालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजन समिति ने परीक्षा में सहयोग के लिए खल्डुवा नागचूलाखाल विकास समिति के अध्यक्ष हरी दत्त बलोदी, शिक्षक दिनेश चन्द्र तिवारी, कल्याण सिंह, दीपक मिश्रा, लीला देवी का आभार जताया। यहां समिति अध्यक्ष बीरेंद्र बंगारी, देव सिंह, हरीश चन्द्र, राजेन्द्र सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- बाल संस्कारशाला में बच्चों ने प्रदर्शित किए पोस्टर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...