गुमला, जून 30 -- विशुनपुर । ज्ञान निकेतन विकास भारती विशुनपुर में मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि महेंद्र भगत और मुख्य वक्ता कुमकुम मैत्रा ने सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण के माध्यम से 30 जून 1855 से शुरू हुए संथाल हूल आंदोलन के इतिहास, उसके महत्व और सिदो, कान्हू, चांद व भैरव मुर्मू के बलिदान को याद किया। महेंद्र भगत ने कहा कि हूल दिवस साहस,आत्मसम्मान और सामाजिक न्याय का प्रतीक है तथा युवाओं को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। कुमकुम मैत्रा ने छात्रों से इतिहास, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने हूल दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंत में सभी ने हूल आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि...