बुलंदशहर, फरवरी 27 -- खानपुर। नगर के मनियाटिकरी स्थित ज्ञानज्योति पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्रों ने स्कूल की शिक्षा पद्धति को प्रदर्शित करते हुए मनभावन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ रंजना सूरी ने ग्रामीण अंचल ने स्कूल की स्थापना के साथ प्रथम वर्ष की उपलब्धि बताते हुए अभिभावकों से शिक्षा के प्रति जागरूक व सहयोग से ही छात्रों का भविष्य बेहतर बनाने पर जोर दिया। क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी एडवोकेट ने विद्यालय संस्थापक रामनिवास मावी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल के विकास में ज्ञानज्योति स्कूल मील का पत्थर है। स्कूल संचालक मनोज मावी ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल में इंटर तक की कक्षाओं के छात्रों को आधुनिक शिक्षा के लिए सुयोग्य शिक्षक,प्रयोगशाला,कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास के साथ आवश्यक शिक्षा स...