दरभंगा, जुलाई 29 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर व्याकरण विभाग में आषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सभी ने अपने गुरुजनों को भक्ति भाव से याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। विभाग में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से गुरु की स्तुति कर किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गुरु के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शंकर, रजनीश, अभिराम, समीर, अंशु एवं संदीप ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए एक-एक संस्कृत श्लोक का सस्वर पाठ किया तथा गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि व्याकरण विभाग के शिक्षकों ने भी अपने विचार रखते हुए जीवन में गुरु के स्थान, आदर्श शिष्य के गुण तथा भारतीय गुरु-शिष्...