गिरडीह, मई 1 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकर समेत अनगिनत साधु-संतों की मोक्षभूमि सिद्धक्षेत्र मधुबन में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित गुरुवार को धार्मिक विधि विधान से तप कल्याणक मनाया गया। साधु संतों के सानिध्य में गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ पूजा अभिषेक शांतिधारा व विविध धार्मिक क्रियाएं पूरी की गई। इस दौरान मधुबन में साधनारत आचार्य वसु नंदी जी महाराज एं मुनि प्रमाण सागर जी महाराज तप कल्याणक से जुड़ी महत्ता बताई। बता दे कि पवित्र भूमि मधुबन में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के मंगल निश्रा में चौबीस तीर्थंकर भगवान की भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- इतना आसान होता, तो हर घर में एक दिगम्बर ...