किशनगंज, जनवरी 24 -- किशनगंज। जिले में शुक्रवार को विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े श्रद्धा भाव एवं उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। किशनगंज शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडाल सहित सरकारी एवं निजी स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा कर और मां के दरबार में मत्था टेककर मां से विद्या की कामना की। सरस्वती पूजा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बना रहा। शहर के बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर परिसर सरस्वती पूजा पंडाल, मनोरंजन क्लब सरस्वती पूजा पंडाल, गांधी चौक सरस्वती पूजा पंडाल, लोहारपट्टी शिव शक्तिधाम दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल, बलाजी स्कूल पूजा पंडाल सहित सभी पूजा पंडालों एवं स्कूल, कालेज एवं शिक्षण संस्थानों में विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की पूजा हुई। इस अवसर पर पूरे जिले में उत्...