देवघर, जनवरी 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। महाविद्या देवघर द्वारा बीएड कॉलेज परिसर में आयोजित देवघर पुस्तक मेला के छठे दिन गुरुवार को भी स्कूली बच्चों से मेला परिसर भरा रहा। जिले विभिन्न स्कूलों से 300 से अधिक बच्चों ने पुस्तक मेला आकर विभिन्न स्टॉलों पर जाकर पुस्तकों को देखा और खरीदारी भी की। इसके साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। कविता पाठ में जहां आदित्य पाण्डेय और अवनीत शाही ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया वहीं स्वाति ने दूसरा और शिवांगी ने तीसरा स्थान हासिल की। सभी विजेताओं को डॉ.प्रदीप कुमार सिंह देव और मुकुट पुरोहित द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि मंच का संचालन प्रभाकर ने किया। वहीं म्यूजिकल चेयर में पुरुष और महिला में करीब 100 लोगों ने भाग लिया। जिसमें पुरुष वर्ग में आदित्य पाण्डेय विजे...