मुजफ्फर नगर, जून 19 -- मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित ब्रह्म विद्या पीठ के पीठाधीश्वर दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज ने राधिकापुरम के दिव्य ध्यान योग आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञान और सत्कर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ज्ञान सही दिशा देता है और सत्कर्म समाज में सम्मान दिलाते हैं, जबकि कुकर्म से अपमान मिलता है। उन्होंने सभी से सदाचार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिव्य ध्यान योग आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वामी श्रीभगवान ने कहा कि समाज सामूहिक सहयोग से बनता है। खुद को ही समाज समझने वाले लोग केवल उपहास के पात्र बनते हैं। कार्यक्रम में ऋषभदेव शर्मा, उषा शर्मा और गोपाल शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...