फतेहपुर, जनवरी 14 -- फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज स्थित बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया गया। मंदिर परिसर में पुस्तकालय की व्यवस्था से युवाओं में ज्ञान के साथ साथ संवर्धन का केन्द्र बन सकेगा। पुस्तकालय का निर्माण पूर्व में रहे डीएम आंजनेय सिंह के पिता डा. महेन्द्र सिंह द्वारा कराया गया है। बांके बिहारी सेवा समिति के व्यवस्थापक प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में नवनिर्मित पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। पूर्व डीएम आंजनेय सिंह के पिता डॉ. महेंद्र सिंह एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके पूर्व विधिवत हवन-पूजन भी किया गया। और बाद में विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व नागरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.