रांची, जून 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को रविवार को राज्यभर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से सुना। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पलामू जिले के पोलपोल मंडल की बूथ संख्या 314 पर कार्यकर्ताओं के साथ यह कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नालंदा की गौरवशाली ज्ञान परंपरा का उल्लेख किया और बताया कि नालंदा केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान, शोध और वैश्विक बौद्धिक नेतृत्व की पहचान था। यह विरासत हमें ज्ञान और नवाचार की संस्कृति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- भाजपा के आठ हजार से अधिक बूथों पर सुनी 'मन की बात' भारत को फिर से विश्व का ज्ञान केंद्र बनाने के संकल्प को मजबूत क...