सिमडेगा, नवम्बर 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने शुक्रवार को जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात करते हुए पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। डीसी ने इंट्री रजिस्टर, बुक इश्यू रजिस्टर सहित सभी आवश्यक अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीसी ने पुस्तकालय में छात्रों के प्रतिभागी परीक्षा के तैयारी के अनुरूप पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही ताकि छात्रों को पुस्तकालय का बेहतर लाभ मिल सके। पुस्तकालय में पढ़ने के लिए छात्रों के लिए अच्छा शैक्षणिक वातावरण बनाने एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया उन्होंने कहा कि पुस्तकालय छात्रों के ज्ञान अर्जन का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए ल...