नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान आया है। थरूर ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को संविधान से कोई संरक्षण नहीं मिला है। केंद्र सरकार ने 2023 के अंत में ऐसा कानून बना दिया, जिससे उनकी हिफाजत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची संशोधन के लिए हो रहे एसआईआर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि यह प्रक्रिया रोकी जाए। साथ ही गैरकानूनी रूप से हटाए गए वोटरों को बहाल किया जाए और इस प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर की समीक्षा की जाए।नैतिक आधार पर छोड़ें पद तिरुवनंतपुरम के सांसद ने ज्ञानेश कुमार से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दलों को मुख्य चुनाव पर भरोसा खो दिया है, तो वह कैसे भरोसेमंद ढंग से चुनाव करा सकते हैं। शशि ...