नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- ज्ञानेश कुमार यानी भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठ रही है। खास बात है कि कॉकरोच जनता पार्टी जैसे प्रेशर ग्रुप से लेकर सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस ने यही मांग उठाई है। सवाल है कि क्या इस बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके साथ आएंगे। जुलाई में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन राहुल ने सीजेपी के मंच से दूरी बना रखी थी। नीट पेपर लीक के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही थी। इसमें मुख्य रूप से तीन पक्ष नजर आ रहे थे। पहला कॉकरोच जनता पार्टी, विपक्षी दल और कांग्रेस। अब लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता सीजेपी और सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे थे। ...