नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग लिया है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर नए आंदोलन की भी चेतावनी दी है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने ये भी दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं के हारने की वजह ज्ञानेश कुमार हैं। हालांकि, उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया है। एक खोजी मीडिया रिपोर्ट के बाद CEC विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दीपके से पूछा गया कि विपक्ष को भी इस बार चुनाव से मना कर देना चाहिए क्या। इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं तो यही कह रहा हूं अगर फ्री एंड फेयर नहीं होता है तो कोई भी चुनाव न लड़े। भाजपा के नेता भी जो हारे इलेक्शंस उनको भी मैं कहना चाहता हूं सर आप भी जीत सकते थे लेकिन आपको ज्ञानेश कुमार ने हराया है।'यूपी चुनाव पर भी बोले प्रेस कॉन्...