नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल मोर्चा खोले हुए हैं। पिछले तीन दिनों से सड़कों पर आ रहे विपक्षी नेता आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने के लिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक में शामिल करीब 10 पार्टियों के नेता कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलने के लिए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी सांसद इस बैठक के दौरान राष्ट्रपति के सामने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग रखेंगे। इसके अलावा एसआईआर का मुद्दा भी सामने होगा।इस घटना से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ 6:00PM-बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंची प्रियंका गांधी इंडिया गठबंधन के सांसदों की बैठक में शामिल होने के लिए सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी संसद पहुं...