नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले चुनाव चिन्ह को लेकर घमासान अब तक नहीं थमा है। इस सिलसिले में अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकार लगाई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर आयोग जैसे संस्था भी निष्पक्ष ना रहे और किसी निजी पक्ष के कहने पर चले, तो कहने के लिए कुछ नहीं बचा। HC ने यह टिप्पणियां ऐसे समय में की हैं जब देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है। हाईकोर्ट में टीएमसी के बागी खेमे को मिले लिफाफा सिंबल को लेकर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष जताया। कोर्ट ने सवाल उठाया कि 'इंडियन सेक्युलर फ्रंट' (ISF) को पहले आवंटित किया गया लिफाफा चुनाव चिन्ह छीनकर तृणमूल कांग्रेस...