नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेरिस यात्रा से लौटने के दौरान एयरपोर्ट पर रोके जाने को लेकर नया दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि उनकी पार्टी सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार हमलावर बनी हुई है। इसलिए ज्ञानेश कुमार के सगे भाई और दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम के प्रमुख अधिकारी मनीष कुमार ने जानबूझकर उन्हें तीन घंटे तक रोक कर रखा। पंजाब सीएम ने आरोप लगाया कि कस्टम अधिकारियों ने इस मौके का इस्तेमाल उनसे बदला लेने और उनकी छवि को धूमल करने के लिए किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पेरिस द्वारा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सबसे पहले उन्हें केंद्र सरकार से इस दौरे की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। यहां से इजाजत मिलने के बाद वह पेरिस गए। हालांकि, वापस लौटते समय इंदि...