नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की अगुवाई वाले प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे। पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद नारे लिखी तख्तियां और तिरंगा लिए बड़ी संख्या में युवा राजनीतिक रैलियों के लिए प्रसिद्ध इस मैदान में पहुंचे। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे। सीजेपी नेता दीपके ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में जुटे प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने का चैलेंज दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इतनी अक्षम है कि हमें दो महीने बाद फिर से विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों की भी बड़ी संख्या में तैनाती ...