नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- रामलीला मैदान में रविवार को 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली आयोजित कर इंडिया गठबंधन एकजुटता का संदेश देने में सफल रहा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सारे विपक्षी नेता हमलावर दिखे। विपक्षी नेताओं की एकजुटता से साफ हो गया कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर वे किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन गठबंधन के घटक दलों में चुनावी लड़ाई को लेकर कोई एकजुटता नहीं दिखती। उत्तर प्रदेश में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जोर-आजमाइश जारी है। पार्टी रणनीतिकार मानते हैं कि केंद्र सरकार और सीईसी के खिलाफ एकजुटता के साथ ही घटक दलों को चुनावी एकजुटता भी दिखानी होगी। यह भी पढ़ें- S...