ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शांत नहीं बैठा विपक्ष, बन रहा बड़ा प्लान; कब होगा अगला प्रदर्शन?
सौभद्र चटर्जी | नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन नवंबर की शुरुआत में विरोध प्रदर्शन का अगला दौर शुरू कर सकता है। विपक्षी दलों के नेता 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। इनमें दिल्ली में एक बार फिर बड़े पैमाने पर मार्च निकालने से लेकर ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के मुद्दे पर मॉक संसद आयोजित करने तक के प्रस्ताव शामिल हैं। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मध्य दिल्ली में विपक्षी दलों के मार्च के बाद अब आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की जा रही है। हालांकि, अभी तक प्रदर्शन के स्वरूप को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव माकपा महासचिव एमए बेबी ने हिंदुस्तान टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.