नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के बीच वर्दी पर दाग लगाने की कोशिश में नदीम अहमद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। 24 साल के नदीम पर आरोप है कि उसने एआई का इस्तेमाल करते हुए फर्जी वीडियो बनाया जिसमें एसीपी विवेक भगत को कथित तौर पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया। पुलिस का कहना है कि नदीम ने इस फर्जी वीडियो को वायरल करके कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने और तनाव पैदा करने की कोशिश की। पुलिस अब जांच को आगे बढ़ाते हुए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अकेले ही ऐसी साजिश रची या कुछ और लोग भी इसमें शामिल थे। एडिशनल डीसीपी मनजीत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फेंस में कहा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने पाया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कुछ रील वायरल की जा रही ह...